भिण्ड, 21 दिसम्बर। ऊमरी कस्बा क्षेत्र में भिण्ड रोड पर सरकारी अस्पताल के पास से एक व्यक्ति का पर्स अज्ञात आरोपी ने चोरी कर लिया। जिसमें नगदी एवं जरूरी कागजात रखे थे।
जानकारी के अनुसार फरियादी सुदीप सिंह यादव पुत्र जलसिंह निवासी ग्राम बिलाव का पुरा ने ऊमरी पुलिस को बताया कि शनिवार को अपरान्ह वह किसी काम से ऊमरी आया था। कस्बे में सरकारी अस्पताल के पास किसी अज्ञात ने उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में दो हजार रुपए नगदी, एटीएम कार्ड, पेनकार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस रखा हुआ था। थाना पुलिस ने सुदीप सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


