Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 2
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » वाह भाई वाह! उस्ताद हो तो अमजद अली जैसा

वाह भाई वाह! उस्ताद हो तो अमजद अली जैसा

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 21, 2025

– राकेश अचल

यकीन मानिये कि मैं सरोद के जादूगर उस्ताद अमजद अली खान के सरोद वादन का ठीक वैसा ही मुरीद हूं जैसा कि पं. रविशंकर के सितार और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान साहब की शहनाई का हूं। लेकिन ग्वालियर के प्रति उस्ताद अमजद अली खान ने अपनी जिम्मेदारी जिस ढंग से निभाई है, उस वजह से उस्ताद अमजद अली खान मुझे शोलै फिल्म के गब्बर सिंह जैसे लगने लगे हैं।
अमजद अली खां ग्वालियर के बेटे हैं। मैं उन्हें सपूत या कपूत नहीं लिख रहा। उनका जन्म ग्वालियर में उसी महीने में हुआ है, जिसमें उस्ताद लोग पैदा होते हैं। राजनी के उस्ताद पं. अटल बिहारी बाजपेई भी अक्टूबर की पैदाइश थे। अमजद अली 9 अक्टूबर 1945 को जन्मे इस लिहाज से वे पूरे 80 साल के हो गए हैं। अमजद अली ग्वालियर संगीत के ‘सेनिया बंगशÓ घराने की छठी पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं। उस्ताद अमजद अली खां को संगीत विरासत में ठीक वैसे ही मिला जैसे राहुल गांधी को राजनीति मिली। अमजद अली के पिता उस्ताद हाफिज अली खां ग्वालियर राज-दरबार में प्रतिष्ठित संगीतज्ञ थे। इस घराने के संगीतज्ञों ने ही ईरान के लोक वाद्य ‘रबाबÓ को भारतीय संगीत के अनुकूल परिवर्तित कर ‘सरोदÓ नामकरण किया। उनका घराना अपने आपको तानसेन से जोड़कर चलता है।
बात ग्वालियर और उस्ताद अमजद अली के रिश्तों की है। मात्र 12 वर्ष की आयु में एकल सरोद-वादन का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन करने वाले उस्ताद अमजद अली पिछले 68 साल में दुनियाभर में अपनी कला का प्रदर्शन कर सब कुछ हासिल कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अपने शहर में भी गाने-बजाने के पैसे चाहिए होते हैं। उस्ताद अमजद अली खान साहब से मैंने पहला साक्षात्कार 1983 में करंट पत्रिका के लिए किया था। तभी से मैं उन्हें जानता हूं, यानि कोई 43 साल से। ग्वालियर में उनके पुश्तैनी घर को सरोदघर के लिए खाली कराने से लेकर नगर निगम से उसके संधारण तक का मैं साक्षी हूं, किंतु मुझे औरों की तरह तकलीफ भी है और शिकायत भी कि उस्ताद ने ग्वालियर से सब कुछ हासिल करने के बावजूद ग्वालियर को कुछ नहीं दिया। वे 9 साल बाद तानसेन समारोह में अपने बच्चों के साथ आए भी तो 16 लाख रुपए का मेहनताना वसूल करने के बाद।
उस्ताद अमजद अली खान को मप्र से हमेशा यही शिकायत रही कि मप्र की सरकार उनकी उपेक्षा करती है। यानि वे अपेक्षा और उपेक्षा से ऊपर उठ ही नहीं पाए, फिर चाहे सरकार कांग्रेस की रही हो या भाजपा की। उस्ताद ने अपने सरोदघर के लिए केन्द्र सरकार से भी इमदाद ली और मप्र सरकार से भी, किंतु बदले में ग्वालियर को दिया कुछ नहीं। कभी नियम से यहां सरोद की तालीम देने का वक्त उनके या उनके बच्चों के पास नहीं रहा।
मुझे अफसोस है ये लिखते हुए कि उस्ताद अमजद अली ने कभी भी तानसेन समारोह के लिए अपनी ओर से प्रस्तुत नहीं किया, उल्टे एक बार अपने पिता उस्ताद हाफिज अली खान की स्मृति में एक समानांतर संगीत समारोह ग्वालियर में कर तानसेन समारोह को कमतर बनाने का पाप भी किया। सरकार को नीचा दिखाने के लिए उन्होंने उस वक्त असकरी बाई को एक लाख का पुरस्कार भी दिया। लेकिन ये एक बार का होकर रह गया। सिलसिला जारी नहीं रख पाए उस्ताद।
उस्ताद अमजद अली खान अब भी चाहते हैं कि उनके पिता की स्मृति में मप्र सरकार ही कोई आयोजन करे। वे न ग्वालियर के लिए कुछ करना चाहते हैं न अपने पिता के लिए। तानसेन के लिए तो उनसे हो भी क्या सकता है। मेरा आरोप नहीं है, लेकिन मुझे भनक लगी है कि इस बार भी तानसेन समारोह का न्यौता पाने के लिए उस्ताद ने मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ऊपर से सिफारिश कराई थी। मुमकिन है ये अफवाह फैलाई गई हो।
बहरहाल ग्वालियर के प्रति उस्ताद का समर्पण नगण्य है। उस्ताद से ग्वालियर भी निराश है और ग्वालियर वाले भी। कितना अच्छा होता कि उस्ताद अपने उत्तरार्द्ध में दिल्ली छोड़कर ग्वालियर में अपने सरोदघर को आबाद करते। उसे संगीत का तीर्थ बनाते। यहां से नए उस्ताद पैदा करते अपने बेटों जैसे, पर ये हो न सका। ग्वालियर का दुर्भाग्य है कि ग्वालियर ने देश को राजनीति के शिखर पुरुष पं. अटल बिहारी बाजपेई दिए, किंतु वे भी उस्ताद अमजद अली की तरह दिल्ली के होकर रह गए। आखरी वक्त में भी वे माधवराव सिंधिया या राजमाता सिंधिया की तरह ग्वालियर से एकाकार होने नहीं आए।

Post Views: 228
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
643341
Views Today : 387
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.