भिण्ड, 20 दिसम्बर। नगर पालिका भिण्ड की शनिवार को बैठक आयोजित हुई, जिसमें 39 में 14 पार्षद शामिल हुए। इन पार्षदों ने कई विकास कार्यों पर समहति जाहिर कर अपने अपने वार्डों में स्वीकृति कराई।
नगर पालिका परिषद की बैठक में अध्यक्ष वर्षा वाल्मीकि, नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह राजावत समेत कुल 14 पार्षदों ने हिस्सा लिया। बैठक में कुल 15 काम स्वीकृत किए गए। बैठक में उपाध्यक्ष भानु प्रताप भदौरिया का कमरा खाली कराए जाने की कवायद पर चर्चा की गई, लेकिन इस दौरान कोई निर्णय नहीं हो सका। बताया गया है कि एक स्थानीय सत्ताधारी दल के नेता की दखल अंदाजी से पार्षद नाराज है। नेता हर बैठक में अपने मुताबिक कार्य स्वीकृत कराते हैं। जो पार्षद विरोध दर्ज कराना चाहते हैं, उन्हें भी चुप करा दिया जाता है। इसी बात से नाराज निकाय के 25 पार्षद एकमत हो कर विरोध में आ गए हंै। विरोध करने वाले पार्षदों का कहना है कि दो साल में अपने वार्ड में धेले का काम नहीं करा पाए हैं। ऐसे में बैठक में हिस्सा लेने से लाभ ही क्या है।
विरोध करने वाले पार्षदों का कहना है कि उनके वार्डों में विकास कार्य व निर्माण कार्य रुके हुए हैं। लोगों से वायदे किए थे कि बिजली, पानी, सड़क, नाले, नालियां और पुलिया निर्माण होगा। इन मुद्दों को परिषद में कई बार उठाया गया, सीएमओ भी इन मुद्दों पर अनदेखी कर रहे हैं। नगर पालिका में ऑफ लाइन टेंडर गोपनीय तरीके से इस बात की जानकारी भी नहीं दी जा रही है। पुराने विकास कार्य ठेकेदारों द्वारा किए गए हैं उनके भुगतान नहीं कराए जा रहा हैं, जिससे नई एजेंसी व पुरानी एजेंसियां काम करने के लिए तैयार नहीं हैं। उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भदौरिया का कहना है कि बैठक से पहले निर्णय हो जाते हैं। नई परिषद को करीब दो साल हो गए, वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं, मैं किन्हीं कारणों से बैठक में नहीं गया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


