– 16 जनवरी को मतदान और मतगणना के बाद होगी परिणामों की घोषणा
भिण्ड, 20 दिसम्बर। जिला अभिभाषक संघ ने वर्ष 2025-27 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी जिला अभिभाषक संघ रामकिशोर भारद्वाज एडवोकेट, सहायक निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा एवं सतेन्द्र सिंह कुशवाह ने शनिवार को पत्रकारों को जानकारी दी।
जारी चुनाव कार्यक्रम के तहत 26 दिसम्बर को 12 बजे से 30 दिसम्बर अपरान्ह दो बजे तक रविवार को छोड़कर निर्वाचन कार्यालय से नामांकन फार्म क्रय किए जाएंगे। पांच जनवरी 26 से 7 जनवरी शाम चार बजे तक नामांकन फार्म जमा किए जाएंगे। 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक नामांकन फार्म वापस किए जाएंगे। इसी दिन दो बजे से चार बजे तक नामांकन फार्मों की जांच की जाएगी और चार बजे से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 16 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्वाचन भवन में मतदान किया जाएगा। इसी दिन शाम 4.30 बजे से मतगणना की जाएगी और गणना समाप्ति उपरांत परिणाम घोषित किए जाएंगे। गौरव शर्मा भारद्वाज को जिला अभिभाषक संघ के निर्वाचन से संबंधित मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।


