भिण्ड, 20 दिसम्बर।मनीष दुबे
समाज में आए दिन बढ़ रही आत्मदाह की खबर, सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में प्रकाशित युवाओं व किसानों की आत्महत्या की खबर से मन व्यथित होता है। यह बात भारतीय युवा शक्ति संगठन के प्रदेश सचिव डॉ. युगल सिंह चूड़ावत ने प्रेस को जारी वक्तव्य में कही।
भारतीय युवा शक्ति संगठन के प्रदेश सचिव डॉ. चूड़ावत ने कहा कि फोन के माध्यम से संगठन के अध्यक्ष अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा से लम्बी चर्चा के बाद लिए गए निर्णय लिया कि लाखों लोग मानसिक तनाव के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते हैं, भारत जैसे विकासशील देश में यह समस्या विकराल रूप ले रही है?
डॉ. चूड़ावत ने कहा कि आत्म हत्या केवल एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं है, बल्कि यह एक गहरे सामाजिक संकट के संकेत है। आज के भाग दौड़ भरी जिन्दगी व विशेष कर सुवा छात्रों पर केरियर और पढ़ाई को लेकर समाज व माता पिता भारी दबाव रहता है। इधर सामाजिक अलगाव भी व्यक्ति को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होते हैं। इसके लिए सामाजिक संगठनों द्वारा स्कूलों में केवल आंकड़ों की दोड़ के बजाये जीवन चाहिए। कौशल तनाब प्रबंधन सिखाया जाना, साथ ही सरकार व एनजीओ को भी इस पर ध्यान आकर्षित कर समय समय पर प्रचार प्रसार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि अधेरे में में खोए हुए लोगों को हम सभी मिल कर नई दिशा देकर किरण दिखाएं, क्योंकि समस्या कितनी भी बड़ी क्यों न हो उसका समाधान निकाल जा सकता है।


