– विकास खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक गोहद एवं लहार का 7 दिवस का मानदेय काटे जाने की हुई कार्रवाई
– कई अधिकारियों को कार्य में संतोषजनक सुधार नहीं होने की स्थिति में सेवा समाप्ति और अनुशासनात्मक कार्रवाई के नोटिस
भिण्ड, 20 दिसम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बांछित प्रगति न होने के कारण मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सीएचसी गोहद डॉ. वासुदेव शिकारिया एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी सिविल हॉस्पिटल लहार डॉ. विजय कुमार शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बांछित प्रगति न होने के कारण विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक गोहद एवं लहार का 7 दिवस का मानदेय काटे जाने की कार्रवाई की गई। टीबी मुक्त अभियान में कम उपलब्धि होने पर समस्त एसटीएस एवं एसटीएलएस को कार्य में संतोषजनक सुधार नहीं होने की स्थिति में सेवा समाप्ति की कार्रवाई किए जाने का नोटिस जारी किया गया। ब्लॉक कम्यूनिटी मोबिलाईजर गोहद, लहार, फूप एवं मेहगांव को कार्य में संतोषजनक सुधार नहीं होने की स्थिति में सेवा समाप्ति की कार्रवाई किए जाने का नोटिस जारी किया गया। एमपीडब्ल्यू राजवीर सिंह एवं सुल्तान सिंह को कार्य में संतोषजनक सुधार न करने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने का नोटिस जारी किया गया।

