भिण्ड, 20 दिसम्बर। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड ने जिले के सभी किसानों को सूचित कर कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत रबी 2025-26 की बीमा इकाईवार तहसीलवार एवं जिलावार अधिसूचित की जाने वाली फसलों का राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर भारत सरकार द्वारा डिजिटाइज किया जा चुका है। योजना अंतर्गत बैंकों द्वारा कृषकों का प्रीमियम नामे कर बीमांकन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। ऋणी कृषकों का बीमा संबंधित बैंकों द्वारा स्वत: ही हो जाता है। अऋणी कृषक सीएससी केन्द्रों तथा पंचायत स्तर पर पदस्थ व्हीएलई के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। रबी मौसम की फसलों की प्रीमियम दर फसलवार बीमित राशि की 1.5 प्रतिशत निर्धारित है।
Sunday, April 12
BREAKING
- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत

