– भिण्ड-दतिया क्षेत्र के समग्र विकास एवं कनेक्टिविटी से जुड़े विषयों पर किया संवाद
भिण्ड, 18 दिसम्बर। भिण्ड दतिया सांसद संध्या राय ने लोकसभा सदन की कार्रवाई के दौरान भिण्ड-दतिया क्षेत्र के समग्र विकास एवं कनेक्टिविटी से जुड़े विषयों पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से संवाद किया।
सांसद संध्या राय ने केन्द्रीय मंत्री नायडू से संसदीय क्षेत्र के विकास पर संवाद करते हुए कहा कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक जिले के विधानसभाओं को विकास की दृष्टि से जोड़ा जाए ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण में भिण्ड दतिया लोकसभा क्षेत्र विकास को आगे गति प्रदान कर सके। केन्द्रीय मंत्री ने सांसद के संवाद को संज्ञान में लाते हुए समस्याओं एवं योजनाओं के बारे में बताया कि आवश्यक रूप से केन्द्रीय योजनाओं के महत्वपूर्ण विषयों पर लोकसभा क्षेत्र को विकास की गति से आगे जोड़ा जाएगा।


