भिण्ड, 18 दिसम्बर। भारत को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह के वलिदान को हम फाउण्डेशन जिला भिण्ड द्वारा स्थानीय बीटीआई रोड स्थित कोचिंग संस्थान में शहादत दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय वित्त महामंत्री शैलेश सक्सेना, जिला महामंत्री दिनेश लोधी, सिटी शाखा अध्यक्ष अरविन्द सिंह भदोरिया, केशवानंद शाखा अध्यक्ष संतोष सिंह नरवरिया, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिव शिवम श्रीवास्तव, सचिव अजीत उपाध्याय कनक सक्सेना एवं स्पर्श सक्सेना आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रो. इकबाल अली ने कहा कि इन वीरों के वलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान तथा ठाकुर रोशन सिंह तीनों एक महान क्रांतिकारी थे, इन क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार के खजाने वाली ट्रेन को लूटा था। उन्होंने कहा कि आज भी लोग उनके बलिदान को याद करते हैं और उनके साहस को सलाम करते हैं। प्रांतीय वित्त महामंत्री शैलेष सक्सेना ने इन महान शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह हस्तियां हैं जो झुकी नहीं बल्कि फांसी के फंदे को चूम लिया। इनर शहीदों के कारण ही हम सभी लोगों को स्वतंत्रता से जीवन जी रहे है। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिनेश लोधी एवं सिटी शाखा अध्यक्ष अरविन्द सिंह भदौरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


