भिण्ड, 18 दिसम्बर। अपर कलेक्टर भिण्ड एलके पाण्डेय ने प्रभारी जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर पंकज शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि सीएम हेल्पलाईन ऑनलाईन समीक्षा बैठक 16 दिसंबर को आप बिना पूर्व सूचना/ अनुमति के अनुपस्थित रहे है, जिस कारण से विभागीय समीक्षा नहीं हो सकी। आपका उक्त कृत्य शासकीय सेवक के पदीय कर्तव्यों से विमुखता एवं वरिष्ठ के निर्देशों की अह्वेलना करना प्रदर्शित करता है तथा कार्य के प्रति उदासीनता परिलच्छित पाई गई है। जबकि प्रगति की जानकारी/ सूचना लगातार जिले के व्हाट्सपग्रुप पर दी जाती रही है।
इस स्थिति हेतु आपके स्तर पर पदीय कर्तव्यों के प्रति रुचि नहीं लिए जाने, निर्देश के पालन में उदासीनता, लापरवाही बरते जाने से निर्मित स्थिति संतोषजनक नहीं है, इस हेतु क्यों न आपके विरुद्ध संविदा सेवा नियमों के विपरीत कृत्य करने हेतु आपकी सेवा समाप्त करने अथवा आगामी कार्यकाल में वृद्धि नहीं करने हेतु वरिष्ठ स्तर पर इस प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। अपना जबाव 3 दिवस में समक्ष प्रस्तुत करेंगे, समयावधि में जबाव प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में यह मान्य करते हुए कि आपको उक्त आक्षेप स्वीकार है, कुछ भी नहीं कहना है, एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी, जिस हेतु आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

