भिण्ड, 17 दिसम्बर। पुरानी रंजिश के चलते हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में शेष एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक 25 अक्टूबर की घटना में रुद्रप्रताप उर्फ अली जाटव निवासी रायपुरा नं.2 थाना दबोह की लाठी-डंण्डों एवं लोहे के सरिया से मारपीट कर हत्या कर दी थी। तब फरियादी तुलाराम जाटव की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध थाना दबोह में अपराध क्र.155/25 धारा 103(1), 109(1), 126(2), 351(3), 296, 191(1), 191(2), 191(3) बीएनएस 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2) (1) एससी/एसटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी ने आरोपियों की तलाश हेतु थाना प्रभारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। टीम के प्रयास व मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से हत्या के मामले में बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त डण्डा जब्त किया गया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


