भिण्ड, 17 दिसम्बर। एमपीआईडीसी कार्यकारिणी संचालक आईएएस अनीशा श्रीवास्तव ने मालनपुर के उद्योग इकाईयों के प्रबंधक एवं संचालकों के साथ विकास भवन में बैठक आयोजित की, जिसमें उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को ग्वालियर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आना निश्चित है, जिसमें मप्र के उद्योग इंडस्टीज को लेकर एक विशेष बैठक है, इसमें क्षेत्र में कितने उद्योग हैं उन सभी उद्योग प्रबंधकों को अपना-अपना मैन्युफैक्चर मोनो को अपने ग्वालियर एवं मालनपुर उद्योग क्षेत्र का नाम चंबल संभाग के साथ-साथ अन्य जगह से आए अतिथियों को भी पता चले और और अपने चंबल संभाग और ग्वालियर एवं उनका यह भी लगे कि मालनपुर उद्योग क्षेत्र में क्या-क्या बनता है और कौन-कौन इंडस्ट्रीज क्या-क्या बना रही है। जिसको लेकर नई इंडस्ट्री आने की संभावना भी रहे, इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी स्थानों के उद्योगपति एवं प्रबंधक आएंगे।
बता दें कि मालनपुर उद्योग डेवलपमेंट को लेकर स्थानीय पत्रकारों ने आईएएस अनीशा श्रीवास्तव से सवाल पूछा कि मालनपुर को बने हुए 30 साल हो गए, इसका डेवलपमेंट क्यों नहीं हो रहा और कहा कि मालनपुर ग्रीन बेल्ट की जगह पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि आप इस कार्यक्रम के बाद हमे अवगत कराओ हम दिखाते हैं। बैठक में उप महाप्रबंधक डीके श्रीवास्तव, संतोष पाठक, योगेश चौहान, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक पाण्डे, सौरभ भार्गव, अमित शर्मा, आरबी सिंह कुशवाह, गोपाल निगम, आनंद शर्मा, जगवीर सिंह राठौड़ एवं मालनपुर उद्योग के चार दर्जन इकाईयों से प्रबंधन एवं संचालक उपस्थित रहे।
Saturday, June 20
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


