भिण्ड, 17 दिसम्बर। प्रभारी अधिकारी वास्ते कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत द्वारका-सोमनाथ यात्रा 11 से 17 जनवरी तक आयोजित यात्रा में भिण्ड जिले के निवासियों/ 60 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों (महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट) जो आयकर दाता नहीं है, उक्त तीर्थ दर्शन योजना का लाभ एक व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक ही बार दिया जाएगा, यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा पूर्व में यात्रा में सम्मिलित होना प्रमाणित होता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। भिण्ड जिले के लिए द्वारका-सोमनाथ यात्रा हेतु निकटतम तहसील संबंधित विकासखण्डों एवं नगरीय निकायों में आवेदन फार्म वितरित किये जा रहे हैं एवं वहीं जमा किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 दिसंबर नियत की गई है।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

