– समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
भिण्ड, 15 दिसम्बर। समस्त विभाग सीएम हेल्पलाइन में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान दें और शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें। यह निर्देश कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों तथा निराकरण की स्थिति की विभागवार समीक्षा कर सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करने निर्देश दिए। उन्होंने टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।


