– कलेक्टर ने कृषक दल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
भिण्ड, 15 दिसम्बर। उद्यानिकी विभाग भिण्ड द्वारा राज्य के बाहर 15 से 19 दिसंबर तक पांच दिवसीय कृषकों का प्रशिक्षण सह-भ्रमण कार्यक्रम के तहत 30 कृषकों का दल उत्तर प्रदेश चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर, सीमेप लखनऊ, एनबीआरआई लखनऊ, सीआरआईएसएच रहमान खेड़ा, आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद आयोध्या के लिए रवाना हुआ है।
कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर कृषकों के दल को प्रशिक्षण सह-भ्रमण हेतु रवाना किया। रवानगी के समय सहायक संचालक उद्यानिकी भिण्ड, प्रशिक्षण दल प्रभारी एवं प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी अटेर एवं लहार तथा अन्य उद्यानिकी विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थिति रहे। प्रशिक्षण में कृषकों को सब्जी उत्पादन, फलों की खेती, औषधीय की खेती, फूलों की खेती व खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उन्नत तकनीकी के बारे में अवगत कराया जाएगा।


