भिण्ड, 15 दिसम्बर। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन, एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी लहार के मार्गदर्शन में दबोह थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गत 24 नवंबर को फरियादिया ने थाना दबोह में शिकायत की कि आरोपी ने उसके सूने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस परआरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मौखिक आदेश से थाना प्रभारी दबोह निरीक्षक राजेश शर्मा ने सभी संभावित स्थानों एवं रिश्तेदारों के यहां दबिश दी। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय लहार में पेश किया। इस कार्रवाई थाना प्रभारी राजेश शर्मा, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार, सउनि शिवदयाल नागर, प्रधान आरक्षक आबिद बेग, आरक्षक आशीष शर्मा, रजत राय, आरती लोधी की सराहनीय भूमिका रही।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


