भिण्ड, 14 दिसम्बर। दिसंबर का महीना बढ़ने के साथ सर्दी का असर भी बढ़ गया है। रविवार सुबह घने कोहरे के कारण सामने का रास्ता साफ नजर नहीं आ रहा था। लोग जब सड़कों पर निकले, तो उन्हें बेहद सतर्क होकर गाड़ी चलानी पड़ी। हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। कोचिंग जाने वाले बच्चों और काम पर जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में रविवार को सर्दी के मौसम का पहला घना कोहरा छाया। शनिवार रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह तक पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों में फैल गया। इससे दृश्यता घटकर 100 मीटर से भी कम रह गई। कोहरे के कारण सुबह 9 बजे तक वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए चलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। हवाओं की गति थमने और आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत होने के कारण कोहरे का असर ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे सर्दी का असर और तेज होगा। सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने वाहन चालकों को धीमी गति से गाड़ी चलाने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


