भिण्ड, 14 दिसम्बर। लहार क्षेत्र के ग्राम हरपुरा में सामाजिक समरसता, नशा मुक्ति एवं ग्राम के सर्वांगीण विकास को लेकर एक भावुक और प्रेरक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर एकता, जागरूकता और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया।
इस अवसर पर सामाजिक समरसता एवं नशा मुक्ति आंदोलन के संयोजक संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि जब तक गांव में जातिगत वैमनस्य, नशा और आपसी विभाजन रहेगा, तब तक विकास अधूरा ही रहेगा। जाति नहीं, एकता ही ग्राम की असली पहचान होनी चाहिए। उन्होंने नशे से होने वाले स्वास्थ्य, आर्थिक एवं पारिवारिक नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की अपील की।
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामकुमार यादव ने अपने प्रेरक वक्तव्य में कहा कि सामाजिक समरसता किसी एक व्यक्ति या वर्ग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा दायित्व है। जब गांव का हर व्यक्ति एक-दूसरे का सम्मान करेगा, तभी मजबूत समाज और विकसित ग्राम का निर्माण संभव होगा। उन्होंने समरसता की इस पहल को पूरे क्षेत्र में फैलाने और प्रेम-भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।
असवार थाना प्रभारी मावई ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को बर्बाद कर देता है और अधिकांश अपराधों के पीछे नशे की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सामाजिक समरसता बनाए रखने पर जोर दिया। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि ग्राम हरपुरा में किसी भी प्रकार का जातिगत भेदभाव या वैमनस्य नहीं होने दिया जाएगा तथा गांव को शांतिपूर्ण, संगठित और समरस ग्राम बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
चौपाल के अंत में ग्राम के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता एवं नशा मुक्ति को लेकर 15 सदस्यीय ग्राम सुधार समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर सरपंच सरदार सिंह, यदुनाथ सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामगोपाल सिंह यादव, कल्याण सिंह, अशोक मास्टर, रामजीलाल कुशवाह, नीरू चौहान, नीरज त्रिपाठी, सुधीर मिश्रा, करोड़े श्रीवास, मुलायम सिंह जादौन, ब्रजेश सिंह, बुद्धसिंह, पवन सिंह, अनूप परिहार, कैलाश विश्वकर्मा एवं बबलू जाटव सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


