भिण्ड, 14 दिसम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सूचित किया गया है कि भिण्ड नगर पालिक निगम क्षेत्र को 60 वार्डों में विभाजित करते हुए, प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारण संबंधी प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, जो भिण्ड नगर पालिका कार्यालय में कार्यालय समय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं। उक्त प्रस्तावों के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव 13 दिसंबर से सात दिन के भीतर लिखित रूप में कलेक्टर कार्यालय जिला भिण्ड में कलेक्टर भिण्ड को प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
उप निर्वाचन हेतु दुकानों, संस्थानों के कर्मचारियों को सुविधा प्रदाय करें
भिण्ड। डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड ने श्रम पदाधिकारी भिण्ड को पत्र जारी कर कहा है कि नगर पालिका, नगर परिषद, पंचायतों के उप निर्वाचन 2025 (उत्तरार्द्ध) के तहत दुकानों, प्रतिष्ठानों, संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु समुचित सुविधा आयोग के निर्देशानुसार प्रदान करें।

