दतिया, 13 दिसम्बर।मनीष दुबे
दतिया जिले के स्योंड़ा में डॉ. कपिल शर्मा के क्लीनिक परिसर में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण अंचल से आए लोगों की आंखों का चेकअप नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा किया गया। शिविर की शुरुआत आपातकालीन हनुमानजी की पूजा अर्चना के साथ कैलाशवासी पं. रमेश चन्द्र शर्मा एडवोकेट के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
शिविर में डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने 130 मरीजों का परीक्षण किया और लेंस प्रत्यारोपण के लिए मरीजों को दतिया भेजा गया। इस दौरान सौरभ त्रिपाठी, शैलेन्द्र व्यास, डॉ. कपिल शर्मा, संजय शर्मा, श्यामसुंदर चौधरी, धीरज यादव, ध्रुव यादव एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


