– मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य स्थिति, उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली
भिण्ड 13 दिसम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने शनिवार की देर शाम को जिला चिकित्सालय भिण्ड का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा करते हुए भर्ती मरीजों से व्यक्तिगत चर्चा की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति, उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही कायाकल्प की तैयारियों का अवलोकन करने पर 30 दिसंबर से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। चिकित्सालय प्रशासन को सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ ड्यूटी व मरीज सुविधाओं में सुधार के आदेश दिए गए।


