भिण्ड, 13 दिसम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने नगर पालिक निगम भिण्ड के वार्डों के परिसीमन संबंधी प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान आपत्ति/ सुझाव प्राप्त करने हेतु अधिकारी व कर्मचारियों को अधिकृत किया है। जिनमें सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय भिण्ड सुरेन्द्र राजौरिया को प्रभारी, राजस्व निरीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय भिण्ड विनोद तोमर को सहायक तथा राजस्व निरीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय भिण्ड राजा भदौरिया को सहायक के रूप में अधिकृत किया गया है। ये अधिकारी व कर्मचारी 14 से 20 दिसंबर तक कार्यालयीन समय में वार्डों के परिसीमन के संबंध में प्राप्त होने वाले आपत्ति/ सुझावों को प्राप्त कर पंजी में दर्ज उपरांत निराकरण हेतु प्रस्तुत करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।
Sunday, April 12
BREAKING
- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत

