भिण्ड, 13 दिसम्बर। जिले के रौन थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम इंदुर्खी निवासी विवाहित की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के उसके पति व नन्देऊ के विरुद्ध धारा 80(2), 85, 3(5) बीएनएस, 3/4 दहेज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 12 नवंबर को ग्राम इंदुर्खी निवासी खुशी पत्नी सुरेन्द्र गोस्वामी उम्र 22 साल ने अपनी ससुराली में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी, जिस पर मर्ग क्र.38/25 दर्ज कर जांच में लिया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतिको देहज की मांग को लेकर उसका पति सुरेन्द्र गोस्वामी एवं नंदेऊ रामनिवास कोस्वामी निवासी रौन आए दिन प्रताड़ित करता था, जिसके चलते मृतिका ने यह आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


