ग्वालियर, 13 दिसम्बर। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार सर्कस लगने जा रहा है, जिसे देखने के लिए पर्यटकों में काफी उत्साह रहता है। ग्वालियर व्यापार मेले में अभी तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवंटित 1960 दुकानों में से 1313 दुकानों का दुकानदारों ने आधिपत्य ले लिया है। वहीं दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सजाना प्रांरभ कर दिया है। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने व्यापारी संघ की मांग पर दुकानों के आधिपत्य लेने की तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी है। जिसके बाद आधिपत्य नहीं लेने वाले दुकानदारों पर 200 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।
संभागीय आयुक्त खत्री ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बीमा एवं अग्निषमन यंत्र क्रय की रसीद पोर्टल पर अपलोड नहीं की है वे जल्द से जल्द अपलोड कर दें। ग्वालियर व्यापार मेले में अनारक्षित दुकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जो दुकानदार मेले में दुकान लगाना चाहता है वह सेक्टर वाइज रिक्त दुकानों को सिलेक्ट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
4 करोड़ 11 लाख आया किराया
ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार ऑनलाइन आवंटन की प्रक्रिया अपनाए जाने से अभी तक दुकानों के किराए से मेला प्राधिकरण के खाते में अभी तक 4 करोड़ 11 लाख रुपए आ चुके हैं।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


