भिण्ड, 12 दिसम्बर। ग्राम पंचायत गुरियाची से मेन रोड मौ हाईवे तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़क पर इन दिनों मेंटेनेंस कार्य जारी है। मौके पर कार्य की स्थिति गंभीर अनियमितताओं की ओर संकेत करती है।
ग्रामीणों के अनुसार मेंटेनेंस कार्य में घटिया गुणवत्ता का डामर उपयोग किया जा रहा है, सड़क की मोटाई मानकों से कम है, आवश्यक प्रक्रियाएं जैसे प्राइम कोट, सफाई और लेवलिंग को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क निर्माण कार्य में लाखों रुपये का गमन किया जा रहा है। कई स्थानों पर डामर उखड़ता हुआ दिखा तथा सड़क की सतह असमान पाई गई, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि मेंटेनेंस कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, दोषी ठेकेदार एवं जिम्मेदार इंजीनियर पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुसार पुन: कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्य में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में सड़क फिर से खराब हो जाएगी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


