भिण्ड, 12 दिसम्बर। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड ने जिले के सभी किसानों को सूचित कर कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत रबी 2025-26 की बीमा इकाईवार, तहसीलवार एवं जिलावार अधिसूचित की जाने वाली फसलों का राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर भारत सरकार द्वारा डिजिटाइज किया जा चुका है। योजना अंतर्गत बैंकों द्वारा कृषकों का प्रीमियम नामे कर बीमांकन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। ऋणी कृषकों का बीमा संबंधित बैंकों द्वारा स्वत: ही हो जाता है। अऋणी कृषक सीएससी केन्द्रों तथा पंचायत स्तर पर पदस्थ व्हीएलई के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। रबी मौसम की फसलों की प्रीमियम दर फसलवार बीमित राशि की 1.5 प्रतिशत निर्धारित है।
Tuesday, April 14
BREAKING
- नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ हिंसक, 10 गाड़ियां फूंकी
- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वप्रताप सिंह का हुआ अभूतपूर्व स्वागत
- कलेक्टर ने बालक एवं कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण
- जल संरक्षण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है : कलेक्टर
- महिलाओं को नेतृत्व प्रदान करेगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम : कामना भदौरिया
- नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया
- राजस्थान से लातपा हुई महिला को पुलिस ने दस्याब कर परिजनों को सौंपा
- आंगनबाड़ी केन्द्रों में माता एवं शिशु पोषण विषय पर गतिविधियां आयोजित


