भिण्ड, 12 दिसम्बर। लहार कस्बे में पुराने बाजार स्थित एक रेडियो दुकान में आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना में दुकान के भीतर रखा करीब चार लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब सात बजे कर्मवीर कुशवाह अपनी दुकान में बैठे थे, तभी शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी। उन्होंने शुरुआत में अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलती गईं। इसके बाद वे तुरंत दो किलोमीटर दूर स्थित लहार थाने पहुंचे, जहां फायर ब्रिगेड वाहन खड़ा रहता है। वहां सूचना देने के बाद वे वापस दुकान पहुंचे तो पूरी दुकान आग की चपेट में आ चुकी थी। बताया गया है कि सूचना देने के बाद फायर ब्रिगेड करीब एक घण्टे देर से पहुंची। करीब दो घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

