मौ/भिण्ड। मौ सेवढ़ा मुख्य सड़क मार्ग पर बड़ेरा गांव के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोनू उर्फ मोहन सिंह कुशवाहा उम्र 34 साल अपने चाचा उमाशंकर कुशवाहा के साथ मोटर साइकिल पर ग्राम रमना जिला दतिया से मौ स्थित अपने घर लौट रहे थे, उनके पीछे चचेरा भाई अंकित कुशवाहा भी वाईक पर चाचा भगवान सिंह कुशवाहा और चाची गीता कुशवाहा को लेकर आ रहे थे, शाम करीब 6-45 बजे जब वे बड़ेरा गांव से पहिले मौ सेवढ़ा रोड पर पहुंचे तभी सेवढ़ा की तरफ से आ रही एक जीप चालक ने अंकित की वाईक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाईक सहित अंकित, भगवान सिंह और गीता सड़क पर गिर गए। तीनों को शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद कार चालक कुछ देर रुका जिसका नंबर मोनू ने देख लिया। मोनू ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना कर बुलाया। पुलिस की सहायता से घायल अंकित कुशवाहा, गीता कुशवाहा और भगवान सिंह कुशवाहा को सरकारी अस्पताल मौ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गीता को देखकर मृत घोषित कर दिया और अंकित कुशवाहा और भगवान सिंह कुशवाहा को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर कर दिया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


