मेहगांव। निराश्रित (बेसहारा) गौवंशों को लंपी वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए उपसंचालक पशुपालन विभाग भिण्ड के निर्देशानुसार गत रविवार को ग्राम मेहगांव में रात्रिकालीन विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। पशुपालन विभाग और स्थानीय गौ सेवकों के संयुक्त प्रयास से रात 8 बजे से 11 बजे तक चले इस अभियान के दौरान लगभग 200 गौवंशों का लंपी रोधी टीकाकरण किया गया।
रात के समय गौवंशों के एक स्थान पर एकत्र होने की स्थिति का लाभ उठाकर इस अभियान को योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया गया। इस दौरान पशुपालन विभाग की ओर से डॉ. एसबी खान और डॉ. जयप्रकाश शर्मा, गौ मैत्री जगदीश सैंथिया के साथ गौ सेवक हिमांशु, भानु ढमोले, गोलू पंडित, सोनू शर्मा और धीरज की सराहनीय भूमिका रही। बेसहारा गौवंशों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया यह अभियान क्षेत्र में पशु संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल साबित हो रहा है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


