गोहद। नए-नए फसलों के बीज तैयार कर खेती में फसलों का उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आमदनी बढ़ाने वाले गोहद छीमका कृषि फार्म में कार्यरत श्रमिकों का वेतन पिछले 11 माह से रुका हुआ है। जिसको प्राप्त करने के लिए 19 अगस्त से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना 28वे दिन भी सहायक संचालक कार्यालय $कृषि फार्म गोहद में जारी रहा। भाजपा सरकार में श्रमिकों को वेतन नहीं मिलने के कारण रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे त्योहार भी श्रमिकों के जीवन में पहली बार फीके रहे।
संयुक्त संचालक किसान कल्याण संभाग चम्बल मुरैना कार्यालय पर 7-8 सितंबर को 24 घण्टे के घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन में अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि दो दिन में 6 माह का वेतन दिलवा दिया जाएगा। श्रमिकों को लगता है वह आश्वासन भी उनके लिए धोखा भी साबित हुआ। 11 सितंबर को सीटू राज्य अध्यक्ष पूषण भट्टाचार्य एवं जिला महासचिव अनिल दौनेरिया संचालक कृषि किसान कल्याण भोपाल कार्यालय में जाकर श्रमिकों को 11 माह का वेतन दिलाने के लिए ज्ञापन दिया, वहां भी शीघ्र वेतन भुगतान का भरोसा मिला है। 28वे दिन अनिश्चितकालीन धरने पर दैनिक वेतन भोगी कार्यभारित कर्मचारी एकता यूनियन सीटू के जिलाध्यक्ष उदय सिंह श्रीवास, ओमकार सिंह, रामेश्वर, बीरेन्द्र पटिया, हरेन्द्र, राजेश, मानसिंह, महेश आदि उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


