भिण्ड। रौन क्षेत्र के ग्राम काशीपुरा में एक विशालकाय अजगर दिखने से पिछले दो दिनों से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल था। अजगर निकलने की खबर जैसे ही गांव में फैली, मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम जमा हो गया।
जानकारी के अनुसार पिछले 48 घंटों से गांव के लोग अजगर की मौजूदगी के चलते भयभीत थे और अपने मवेशियों व बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे,सूचना मिलते ही वन विभाग का रेस्क्यू दल जरूरी उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और बोरे में बंद किया। अजगर के काबू में आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए अजगर को घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


