भिण्ड। शासकीय एमजेएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिण्ड में जन अभियान परिषद के तत्वाधान में माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदौरिया, माय भारत अभियान के जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष साहू तथा मेहगांव के ब्लॉक समन्वयक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदौरिया ने मिट्टी के गणेशजी की मूर्तियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मिट्टी से बने गणेशजी अत्यंत शुभ और पूर्णत: इको-फेंडली (पर्यावरण-अनुकूल) होते हैं। हमें पीओपी की मूर्तियों का त्याग कर मिट्टी की प्रतिमाओं का ही उपयोग करना चाहिए। पूजा के बाद इन्हें घर पर ही गमले या गार्डन में विसर्जित किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। हमें स्वयं भी यह संकल्प लेना चाहिए और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आशीष प्रथम
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आशीष कुमार जैन ने प्रथम, दयाशंकर ने द्वितीय तथा अंशिका मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों ने बनाई मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं
मध्य प्रदेश शासन के माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत आरती सिकरवार ने छात्रों को मिट्टी के गणेशजी बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसके बाद महाविद्यालय के सरस्वती मंदिर प्रांगण में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने स्वयं मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाईं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की मेंटर सरिता चौहान, सुमन भदौरिया, रामभरत सिंह कुशवाह सहित आधा सैकड़ा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


