मेहगांव। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के द्वारा नगर परिषद मेहगांव में नाथू बाबा मंदिर पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती एवं अंतराष्ट्रीय गुर्जर दिवस मनाया गया। जिसका आयोजन महंत कालीदास महाराज ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुकेश गुर्जर जिला अध्यक्ष ने बताया कि गुर्जर सम्राट मिहिर भोज का जन्म भादौ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीय को हुआ, जिसे पूरे भारत के लोग अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस के रूप में भी मनाते हैं। गुर्जर सम्राट मिहिर भोज का शासन काल 836, ई से 885 ई तक 49 वर्ष रहा। इसके शासन काल में चोर डाकू का बिलकुल भी भय नहीं था, जो विदेश से व्यापारी आते थे, वह बिना किसी भय के अपना व्यापार करते थे। इन्ही के शासन काल में दुनिया की सबसे बड़ी मंदिरों कि श्रृंखला बनाई गई जोकि ग्वालियर के नजदीक बटेश्वरा मंदिर भिण्ड के अटेर क्षेत्र में बोरेश्वर मंदिर हैं ऐसे बहुत से मंदिरों का निर्माण कराया। जिन्होंने अपने धर्म और अपने देश को सुरक्षित रखा।
उनके शासन काल में कोई भी बाहरी आक्रांता उनके देश में कदम भी नहीं रख पाया उनका 49 साल का शासन बहुत ही खुश हाल रहा तो आज हम सभी उनकी जयंती मना रहे हैं। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा पूरे देश में जगह, जगह कार्यक्रम कर रही है यह गुर्जर समाज के लिए हर्ष उल्लास का दिन है समाज के एक, एक परिवार इस दिन को त्योहार के रूप में मना रहा है। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, रिंकू गुर्जर, विनोद गुर्जर, छुन्ना गुर्जर, श्याम गुर्जर, सचिन गुर्जर, भोला गुर्जर, रामू गुर्जर, धीरेन्द्र गुर्जर, गोविंद गुर्जर, जितेन्द्र गुर्जर, रघुवीर, इन्द्रवीर, राधे गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


