भिण्ड/अटेर। म.प्र. जन अभियान परिषद जिला भिण्ड, विकासखंड अटेर के सेक्टर-4 के ग्राम भुजपुरा में नवांकुर संस्था सक्षम युवा मंडल द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भुजपुरा के सहयोग से “माटी गणेश – सिद्ध गणेश” अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नवांकुर संस्था अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह परमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्रीमती पूजा देवी ने की। कार्यशाला में ग्राम की बेटियों – खुशबू, सुनीता, पुष्पा, मीना, प्रिंस सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने अपने हाथों से पर्यावरण अनुकूल कुल 21 माटी के गणेश जी की सुंदर मूर्तियों का निर्माण किया। जिनकी कल विधि-विधान से स्थापना कर पूजा-अर्चना की जाएगी।



