गोहद। गोहद थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेर निवासी 30 वर्षीय प्रीति पत्नी दिनेश राठौर ने थाने पहुंचकर अपने देवर संतोष राठौर पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, 9 सितंबर की शाम करीब 5 बजे प्रीति अपने घर के बाहर पति से घरेलू काम-काज को लेकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान उसका देवर संतोष राठौर वहां आया और अपने भाई से झगड़ा करने की बात को लेकर प्रीति से विवाद करने लगा। आरोप है कि संतोष ने गाली-गलौज करते हुए प्रीति के साथ डंडे से मारपीट की। मारपीट में प्रीति की पीठ के नीचे चोट आई और बाएं हाथ की बाजू में भी चोट लगने की बात शिकायत में कही गई है। प्रीति ने बताया कि उसने घटना की जानकारी अपने भाई संजय कुमार को फोन पर दी। इसके बाद 12 सितंबर को अपने भाई के साथ गोहद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

Post Views: 29