गोहद। गोहद थाना क्षेत्र के वार्ड क्र.5 नया बस स्टैण्ड निवासी 17 वर्षीय छात्रा ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार 12 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे फरियादिया छोटी बहिन के साथ स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी। स्कूल के बाहर रोड पर पहुंचने पर वार्ड क्र.4 निवासी आशिक वाल्मीकि कथित रूप से उनका रास्ता रोककर विवाद करने लगा। छात्रा ने आरोप लगाया कि आशिक ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा थप्पड़ मारने से उसके पीठ और दोनों गालों में चोट आई। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस में रिपोर्ट करने पर उसे और उसके भाई को जान से खत्म करने की धमकी भी दी। घटना के दौरान छात्रा की बहन ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। इसके बाद घर पहुंचकर अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी और पिता के साथ गोहद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


