भिण्ड। 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर के कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी ने किया। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों एवं अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश के छात्र-युवाओं से संवाद करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी ने कहा कि कांग्रेस संगठन का प्रयास है कि भिण्ड जिले से अधिक से अधिक 35 वर्ष तक के छात्र एवं युवा इस कार्यक्रम में पंजीयन कर शामिल हों। इसके लिए कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्र संगठनों एवं युवा समूहों से संपर्क कर पंजीयन कराने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई सहित कांग्रेस के सभी संगठनों को अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। पंजीयन कराने वाले छात्र-युवाओं की 19 सितंबर को इंदौर में उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उनके आवागमन के लिए आवश्यक समन्वय करने पर भी बैठक में चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक छात्र-युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ें और ‘छात्रों की गूंज को सफल बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर डॉ. राधेश्याम शर्मा, संतोष त्रिपाठी, हलीम पठान, संदीप मिश्रा, शैलेन्द्र भदौरिया, बृजेन्द्र सिंह भदौरिया मुन्ना, कृष्णगोपाल चौरसिया, रामजी लाल शाक्य, मोहम्मद इरफान गम्मू, संजीव बरुआ, बलराम जाटव, अरविन्द यादव, बलराम यादव, दर्शन सिंह तोमर, मुकेश सिंह कुशवाह, रामहेत शाक्य, राहुल थापक, प्रमोद दीक्षित, करण तोमर, गोविन्द सिंह राजावत, बॉबी तोमर, सतीश राठौर, सोनू राठौर, मोहन शाक्य, दिवाकर दीक्षित, गौरव भारद्वाज, गजेन्द्र सिंह यादव, शिवशंकर भदौरिया, आदित्य सिंह भदौरिया, विनोद पंडित, आदित्य पुरोहित, ऋषिकेश शाक्य, नरेन्द्र शाक्य आदि मौजूद थे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


