भिंड –भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा का संकल्प लेकर अभियान के रूप में घर-घर पहुंचकर जनता को शासन की योजनाओं से अवगत कराते हुए योजनाओं का लाभ हर नागरिक को दिलाने का कार्य करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से पूरे एक महा सेवा संकल्प के रूप में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उक्त वक्तव्य देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ रमेश दुबे नयागांव मंडल के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे वहां 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाई जाने वाले 13 सूत्रीय सेवा जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत योजना बनाई। डॉ रमेश दुबे ने कहा यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षीय सुशासन विकास के सफल संचालन के आधार पर मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू किया जाएगा रमेश दुबे ने कहा कि हर कार्यक्रम का सफलता से संचालन हो इसके लिए 13 संचालन समितियां बनाई जाएगी जिसमें पांच पांच भाजपा के नेता होंगे इन समितियां में सभी वर्गों को समाहित किया जाएगा, दुबे ने कहा कि इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर किया जाएगा जिसमें इससे आम नागरिकों की भागीदारी हो हर हितग्राही के बीच कार्यकर्ता पहुंचे डॉक्टर दुबे ने कहा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर हर बूथ पर हर घर पर एक दीपक जलाने का भी कार्यक्रम आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 कार्यक्रम किए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया, ढाई करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता, नमो सेवा गाथा ,नुक्कड़ नाटक, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की ,विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, बडनगर से वाराणसी जल जन सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान ,सेवा सेतु अभियान ,सरकार आपके द्वारा ,रंगोली राष्ट्र राष्ट्रीय इन्नोवेशन चैलेंज, तथा जन सेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट सहित 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रदीप राजावत ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम हमारे मंडल को मिला है इसे हम सब लोग तन मन धन से लगकर जन सेवा के कार्य में जुड़ेंगे संगठन की ओर से प्रभारी मंडल के राहुल यादव जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि हर कार्यकर्ता की इसमें भागीदारी सुनिश्चित होगी, कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर शिवकुमार राजोरिया पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह सागर,राम लाला सिंह, सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


