लहार /भिण्ड। लहार थाना क्षेत्र में सिकरी जागीर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़न्त हो गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लहार सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना गुरुवार दोपहर की है।
जानकारी के अनुसार दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक होने के कारण आमने-सामने टक्कर होने की बात सामने आई है। टक्कर में छोटू उर्फ दिग्विजय उम्र 20 वर्ष पुत्र रामनरेश और उसकी मां गुड्डी देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी रामनरेश निवासी लालपुरा गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर दूसरी बाइक पर सवार अमन सिंह राजावत 21 वर्ष पुत्र बसराय सिंह राजावत, निवासी झोरायुरा, हाल हीरापुरा लहार और भगवानदास उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड-14 भीकमपुरा रोड अशोक स्कूल के पास लहार घायल हुए हैं। दोनों को लहार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


