भिण्ड। अटेर के हाईस्कूल परा में आयोजित जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विकास खण्ड लहार के शा. कन्या उमावि की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 बालिका कबड्डी का खिताब अपने नाम कर लिया है।
विजेता टीम की खिलाड़ी प्रतिदिन लहार स्थित इंडोर स्टेडियम में युवा समन्वयक अनिल श्रीवास और इन्दिरा गांधी स्टेडियम के पवन कुमार के मार्गदर्शन में कड़ा अभ्यास करती हैं, जिसकी बदौलत मैदान पर यह उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप शर्मा, टीम मैनेजर संजय वर्मा और कोच प्रियंका भदौरिया सहित समस्त स्कूल स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


