भिण्ड। विद्या भारती द्वारा मार्गदर्शित ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों में 25 सितंबर को 11 बजे एक साथ सामूहिक वन्दे मातरम् गीत गायन होगा।
जिला समिति एवं प्रधानाचार्य बैठक को संबोधित करते हुए सह प्रांत प्रमुख रामदयाल लहरपुरे ने कहा कि हम सभी के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है कि संपूर्ण भारत में एक साथ, एक समय, एक लय, एक स्वर में एक करोड़ जन संपूर्ण वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन कर विश्व रिकार्ड बनाएंगे। इसके लिए प्रांतीय और जिला समिति के पदाधिकारी विद्यालय में तैयारी हेतु प्रवास कर रहे हैं। आगे उन्होंने संत रविदास के 650वे जयंती वर्ष पर व्यापक गृह संपर्क अभियान, नशामुक्ति अभियान, आचार्य एवं भैया बहिनों की निबंध प्रतियोगिता की जानकारी दी।
जिला अध्यक्ष प्रमोद पुजारी ने कहा कि वन्दे मातरम् का सामूहिक अभ्यास कराया जाए और समाज जनों से सहभागिता हेतु अनुरोध करें। ताकि हमारा यह कार्यक्रम सानंद सम्पन्न हो सके। अतिथ परिचय जिला प्रमुख ने कराया। अतिथि स्वागत रामप्रसाद राठौर, शिवकुमार कुशवाह, नंदराम बघेल ने किया। इस अवसर पर राघवेन्द्र सिंह परिहार प्रांतीय सदस्य सविप्र, जिला सचिव सुरेश रावत, जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर, समिति सदस्य रामबिहारी दुबे, ऋषि कुमार पाण्डेय प्रधानाचार्य, सभी संकुल प्रमुख एवं प्रधानाचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


