– महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत
मेहगांव। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को शिवशक्ति गार्डन में मण्डल कार्यसमिति की माह की कामकाजी बैठक आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्रीय विकास, जनहित कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आगामी रैलियों व जनसभाओं की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक के आरंभ में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबली तोमर का फूलमाला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
मंत्री राकेश शुक्ला ने अपने संबोधन में बताया कि महिला सशक्तिकरण तथा स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संगठनिक कार्यों को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेती, सिंचाई और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विभागीय सहयोग सुनिश्चित रहेगा। बैठक में ब्लॉक समन्वयकों ने भी अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कीं और अगले महीने आयोजित किये जाने वाले प्रशिक्षण व सदस्यता अभियान की रूपरेखा से समुदाय को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की नव-नेत्री बबली तोमर ने क्षेत्रीय महिलाओं को एकजुट कर जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में भविष्य में सक्रिय पारदर्शी संगठनात्मक कार्यों पर जोर दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता केशव सिंह भदौरिया, केपी सिंह भदौरिया, भानसिंह नरवरिया, मण्डल अध्यक्ष रोहित करैया, महामंत्री रामवीर सिंह भदौरिया, कालीचरण शाक्य, उपाध्यक्ष राजेश त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश शर्मा, गजेन्द्र भदौरिया सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


