भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के निर्देशों का पालन करते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहर की सफाई और प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में नगर पालिका सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने वार्ड क्र.39 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्र. 39 के स्थानीय पार्षद भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य मार्गों में जाकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिन खम्बों पर लाइटें बंद थीं या जहां नई लाइटों की आवश्यकता थी, उन्हें तुरंत चिह्नित किया गया।
सीएमओ चक्रवर्ती ने मौके पर मौजूद विद्युत शाखा के कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि वार्ड के सभी खाली व बंद पड़े खम्बों पर जल्द से जल्द नई लाइटें लगाई जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रात के समय नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और वार्ड के हर कोने में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की जाए।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
सीएमओ ने कर्मचारियों को हिदायत दी कि लाइट लगाने का कार्य त्वरित गति से पूरा किया जाए। कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं स्थानीय निवासियों ने नपा प्रशासन की इस त्वरित पहल और वार्ड में लाइट व्यवस्था सुधारने के कदम का स्वागत किया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


