भिण्ड। जिले के लहार थाना क्षेत्र में पीछे से बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक से गांव लौट रहे देवर-भाभी को रहावली से रावतपुरा के मध्य रास्ते में रोक कर कट्टा अड़ाकर लूट लिया। घटना बुधवार शाम की है।
जानकारी के मुताबिक गहेली निवासी विकास बघेल पुत्र रमेश बघेल अपनी भाभी शिवानी को लेने इंदुर्खी गांव गए थे। वहां से दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव गहेली लौट रहे थे। वे रहावली होते हुए रावतपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए और सुनसान रास्ते पर बाइक रुकवा ली। दो बदमाशों ने देवर और भाभी पर कट्टा तान दिया, जबकि तीसरे ने महिला के गले से हार और मंगलसूत्र समेत सोने के जेवर उतरवा लिए। बदमाश उनका मोबाइल भी ले गए और फरार हो गए। वारदात के बाद देवर-भाभी ने लहार थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने लहार और अमायन के बीच अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग शुरू कराई। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


