– संदेह पाए जाने पर चार नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे
भिण्ड। कलेक्टर एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में खास सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर ने चलित प्रयोगशाला एवं रैपिड किट के माध्यम से भिण्ड शहर में स्थित डेयरियों एवं दुग्ध वाहनों के दूध की गुणवत्ता की जांच की। आरती शिवहरे फूड लैब केमिस्ट ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर के साथ अटेर रोड पर स्थित लाला डेयरी एवं परी डेयरी पर ड्रमों एवं टंकियों में भरे दूध की रैपिड किट से जांच की। औद्योगिक क्षेत्र भिण्ड में स्थित अमन डेरी पर संग्रहित दूध की गुणवत्ता की जांच रैपिड किट से मौके पर ही की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नौ नमूने दूध के मौके पर ही जांच किए, जिनमें चार नमूने को संदेह पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत राज्य खाद्य परीक्षा प्रयोगशाला भोपाल जांच हेतु भेजे गए।


