भिण्ड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी अकोड़ा मण्डल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से प्रारंभ होने वाला यह सेवा अभियान जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण का अवसर है। सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ अभियान में सहभागिता करें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. तरुण कुमार शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को बूथ एवं मंडल स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। बैठक में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्यों को पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर नप अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व जिला महामंत्री उपेन्द्र भदौरिया, भिण्ड नपा के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष शत्रुघ्न यादव, आनंद शर्मा, राहुल श्रीवास्तव सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


