भिण्ड। जिले में किसानों को खाद प्राप्त करने में आ रही परेशानियों को लेकर धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने सरकार से किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग की है। आज सुबह खाद वितरण केन्द्र पर काफी संख्या में किसान लाइनों में लगे थे, उक्त स्थान पर तत्काल पहुंचकर किसानों की समस्याओं को देखा एवं सुना उसके पश्चात किसानों की खाद की संबंधित समस्याओं को लेकर उन्होंने जिला अधिकारी रामसुजान शर्मा एवं जिला वितरण अधिकारी अमित जैन से मुलाकात की। उनकी बात को तत्काल संज्ञान में लेकर खाद वितरण के लिए दो अतिरिक्त काउंटर खोले गए एवं टोकन वितरण का समय शाम 5 बजे से बढ़ाकर शाम 7 बजे तक किया गया।
उन्होंने कहा कि खाद की कमी और वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था के कारण किसान परेशान हैं। किसानों को खाद के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है तथा कई किसानों को बार-बार केन्द्रों के चक्कर लगाने के बावजूद खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे किसानों की फसल प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है।
धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि सरकार को जमीनी स्तर पर किसानों की वास्तविक समस्याओं को सुनना चाहिए और खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही खाद वितरण केन्द्रों पर पारदर्शी एवं व्यवस्थित व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की कि भिंड जिले में खाद की उपलब्धता की समीक्षा कर तत्काल आवश्यक मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए और किसानों को समय पर खाद मिले, इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उसकी परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। सरकार किसानों की खाद संबंधी समस्या का तत्काल समाधान करे। उनके साथ हलीम पठान, राघवेन्द्र तोमर, मुकेश गर्ग, गोलू, राज भदौरिया, दिलीप भदौरिया आदि मौजूद रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


