भिण्ड। जिले की एण्डोरी थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में छह माह से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गत 20 मार्च को फरियादी ने थाना एण्डोरी पर में शिकायत की थी। जिस पर अपराध क्र.27/2026 धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना के दौरान आए साक्ष्य के आधार पर से प्रकरण मे धारा 64(2)एफ, 64(2)के बीएनएस इजाफा की गई थी। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया तथा एएसपी प्रदीप पटेल के निर्देशन एवं एसडीओपी गोहद महेन्द्र सिंह गौतम के मार्गदर्शन में एण्डोरी थाना प्रभारी विवेक प्रभात द्वारा टीम गठित की गई। इसी तारतम्य में बुधवार को फरार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर से ग्राम खनैता से गिरफ्तार कर न्यायालय गोहद प्रस्तुत किया। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एण्डोरी विवेक प्रभात, सउनि नेतराम सिंह, प्रधान आरक्षक मंजीत सिंह, जगन भदौरिया, सतेन्द्र यादव, आरक्षक रजित चौहान, नीरज कुमार, अजय केन, करतार सिंह, सुनील कुबेर, रोहित प्रजापति, धर्मेन्द्र सेमिल की सराहनीय भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


