मेहगांव। सड़कों पर लावारिश घूम रहे गौवंश की दुर्दशा और लंपी वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर गौ सेवकों ने एसडीएम नवनीत शर्मा से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर इस गंभीर समस्या के स्थाई समाधान की मांग उठाई।
मुलाकात के दौरान गौ सेवकों ने एसडीएम को बताया कि मुख्य सड़कों, चौराहों और बाजारों में दिन-रात गोवंश का जमावड़ा बना रहता है। इससे न केवल तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, बल्कि बेजुबान मवेशी भी अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। इसके साथ ही, क्षेत्र में लंपी वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे बीमार गोवंश सड़कों पर तड़पने को मजबूर है। यदि समय रहते रोकथाम नहीं की गई, तो यह संक्रामक बीमारी महामारी का रूप ले सकती है।
ज्ञापन में सड़कों पर आवारा घूम रहे सभी असहाय एवं बेसहारा गोवंश को तत्काल नजदीकी शासकीय व निजी गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाए जाने, पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों की एक विशेष टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्रों में लंपी वायरस से पीड़ित गौवंश का निशुल्क इलाज, दवाइयां और टीकाकरण सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लगाने के लिए मुख्य मार्गों को शीघ्र गोवंश मुक्त कराए जाने की बात भी कही गई। इस अवसर पर देव चौधरी, राहुल राठौर, शशिकांत, चतुर्भुज शर्मा और कुलदीप कटारे सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


