– बुढ़वा मंगल मेले को लेकर मंत्री ने की अधिकारियों के साथ बैठक
भिण्ड। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने दंदरौआ धाम में आगामी 22 सितंबर बुढ़वा मंगल को आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों के संबंध में महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज की अध्यक्षता में दंदरौआ धाम परिसर में अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में मंत्री शुक्ला ने कहा कि बुढ़वा मंगल 22 सितंबर के दिन मन्दिर में भव्य मेले का आयोजन होगा। उन्होंने बुढ़वा मंगल से पूर्व बिजली एवं पानी की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में आने एवं दर्शन उपरांत निकासी की उचित व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को हनुमान जी के दर्शन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
अपर कलेक्टर राजन बी. नाडिया ने कहा कि मन्दिर परिसर के अंदर कोई दुकान नहीं लगाई जाए। उन्होंने कहा कि नाकों पर टेंट, कुर्सी और प्रकाश व्यवस्था की व्यवस्था की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। सड़क के अगल-बगल की झाड़ियां कटवाई जाएं ताकि श्रद्धालुओं को आने में सुगमता रहे। मंदिर के अंदर दुकानें न लगाई जाएं। फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिए।
एसडीएम नवनीत शर्मा कहा कि आवश्यक विद्युत व्यवस्थाएं ने आगामी 22 सितंबर बुढ़वा मंगल को दंदरौआ मेला में तीनों गेट पर एम्बुलेंस, अस्थाई अस्पताल, महिला डॉक्टर, कंट्रोल करना सुनिश्चित करें। 24 घण्टे बिजली उपलब्ध रहे, मेला अवधि में बिजली नहीं जाना चाहिए। उन्होंने महिला डॉक्टर उपलब्ध कराने एवं कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि बेरिकेडिंग, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए टैंकर की व्यवस्था, रास्ते में जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था भी स्थानीय स्तर पर कराने निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने, जगह-जगह अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा, एसडीओपी संजय कोच्छा, तहसीलदार मनोज धाकड़, सीईओ जनपद मेहगांव राजीव मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, बीईओ राजवीर शर्मा, रामबरन पुजारी, धाम के प्रवक्ता जलज त्रिपाठी, अमित दांतरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


